Home » राजस्थान » युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिसंबर को होने वाली थी शादी; पुलिस कर रही मामले की जांच

युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 4 दिसंबर को होने वाली थी शादी; पुलिस कर रही मामले की जांच

डूंगरपुर: डूंगरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सलाटवाडा मोहल्ले में एक युवती ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के वक्त युवती घर पर अकेली थी वहीं पिता के घर पहुंचने पर घटना का पता चला.

मामले के अनुसार शहर के सलाटवाडा मोहल्ला निवासी विनोद वैष्णव अपनी पत्नी और बेटे के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बाहर गए थे, वहीं उनकी 23 वर्षीय बेटी प्रांजल घर पर अकेली थी आज सुबह विनोद वैष्णव घर लौट रहे थे इस दौरान रास्ते में फोन पर उनकी बात प्रांजल से हुई थी. करीब आधे घंटे बाद विनोद घर पहुंचा तो बेटी प्रांजल घर के अंदर फंदे से लटकी हुई थी.

परिवार के लोगों ने मिलकर प्रांजल को फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है वही पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शिव परिजनों को सौंप दिया है. मृतका प्रांजल की आगामी 4 दिसंबर को शादी होने वाली थी.

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दूदू में की रात्रि चौपाल

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने बोराज रात्रि चौपाल में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और निगरानी के बारे में ग्रामीणों