Home » राजस्थान » बीकानेर में पांचू हल्का पटवारी श्री अम्बालाल मीणा व दलाल श्रीराम ई मित्र संचालक 4,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बीकानेर में पांचू हल्का पटवारी श्री अम्बालाल मीणा व दलाल श्रीराम ई मित्र संचालक 4,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी अम्बालाल मीणा हाल राजस्व पटवारी पटवार मण्डल पांचू तहसील नोखा, जिला बीकानेर व दलाल श्रीराम हाल महादेव ईमित्र संचालक पांचू तहसील नोखा, जिला बीकानेर को 4000/- रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी के पांचू स्थित कृषि भूमि में बिजली के टावर के निचे आई भूमि का मुआवजे की चौथी किश्त करीब 50000 रूपये लेने के लिए पांचू पटवारी अम्बालाल मीणा द्वारा रिपोर्ट तैयार कर देने की एवज में 4000 हजार रूपये रिश्वत की मांग कर ईमित्र संचालक श्रीराम जाट को रिश्वत राशि देने के लिए कहा गया।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर भुवन भूषण यादव के सुपरवीजन में ए.सी.बी. चौकी बीकानेर एसयू के आशीष कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मय टीम के द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी महादेव ईमित्र संचालक श्रीराम जाट द्वारा परिवादी से 4000/- रूपये की रिश्वत राशि पटवारी अम्बालाल मीणा के लिए लेने पर ईमित्र संचालक श्रीराम जाट व पटवारी अम्बालाल मीणा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास