Home » राजस्थान » जयपुर में बिजनेसमैन के घर में घुसे बदमाश, VIDEO:कचरा बीनने के बहाने की रेकी, चोरी कर दीवार कूदकर भागे

जयपुर में बिजनेसमैन के घर में घुसे बदमाश, VIDEO:कचरा बीनने के बहाने की रेकी, चोरी कर दीवार कूदकर भागे

जयपुर में दिन-दहाड़े एक बिजनेसमैन के घर में बदमाशों के घुसने का मामला सामने आया है। कचरा बीनने के बहाने बदमाशों ने घर की रेकी की। घर के गार्डन में लगी पानी की मोटर चोरी के बाद दीवार कूदकर बदमाश भाग निकले। SMS हॉस्पिटल थाने में पीड़ित बिजनेसमैन ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

घर में घुसकर चोरी करता बदमाश, एक युवक बाहर से रेकी कर रहा है
घर में घुसकर चोरी करता बदमाश, एक युवक बाहर से रेकी कर रहा है

पुलिस ने बताया- चोरी की वारदात मोतीडूंगरी रोड पर पुरंदरजी का बाग निवासी बिजनेसमैन मनीष एम भारद्वाज (64) के घर हुई। 27 अक्टूबर को परिवार के मेंबर अपने-अपने काम से बाहर गए हुए थे। पीछे से दिन-दहाड़े बदमाशों ने चोरी की नीयत से घर को निशाना बनाया। दीवार कूदकर अंदर घुसे बदमाश गार्डन में लगी पानी की मोटर खोलकर चोरी कर ले गए। देर शाम वापस लौटने पर पानी की मोटर गायब मिली। घर में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर पानी मोटर चोरी का पता चला।

CCTV फुटेज में कैद मिली करतूत घर के बाहर लगे CCTV फुटेज में चोरों की करतूत कैद मिली। घर में चोरी के लिए कचरा बीनने के बहाने दो बदमाशों ने पहले रेकी की। उसके बाद पास खाली प्लाट में कचरा बीनने के बहाने इधर-उधर घूमते रहे। दोपहर करीब 11:30 बजे मौका पाकर एक बदमाश घर की दीवार कूदकर अंदर घुसा। दूसरा दीवार के पास खड़ा होकर निगरानी रखता रहा।

एक बदमाश मकान के अंदर घुस गया और दूसरा बाहर से साथ दे रहा था
एक बदमाश मकान के अंदर घुस गया और दूसरा बाहर से साथ दे रहा था

महज कुछ मिनटों में गार्डन में रखी पानी की मोटर को चुराने के लिए बदमाश ने खोल लिया। पानी की मोटर चोरी कर दीवार कूदकर बदमाश अपने साथी के साथ फरार हो गया। SMS हॉस्पिटल थाना पुलिस ने पीड़ित बिजनेसमैन की शिकायत पर फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर