Home » राजस्थान » बिलाड़ा में कोबरा सांप का रेस्क्यू, जिंदा नहीं बचा:अंतिम संस्कार किया, कृषि फार्म में जख्मी मिला था

बिलाड़ा में कोबरा सांप का रेस्क्यू, जिंदा नहीं बचा:अंतिम संस्कार किया, कृषि फार्म में जख्मी मिला था

बिलाड़ा क्षेत्र में रेस्क्यू किए गए ब्लैक कोबरा सांप की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

जीव दया फाउंडेशन के अध्यक्ष केशाराम बैरवा ने बताया कि यह घटना बिलाड़ा के बाणगंगा धाम के पास एक कृषि फार्म पर हुई। फार्म पर ब्लैक कोबरा सांप जख्मी हालत में मिला था। फाउंडेशन की टीम ने उसे रेस्क्यू किया।

रेस्क्यू के बाद कोबरा को बिलाड़ा गोधाम चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण सांप को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।

कोबरा की मौत के बाद जीव दया फाउंडेशन के सदस्यों ने उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया। इस दौरान पार्षद महावीर सिंह राजपुरोहित, केशाराम बैरवा, महेंद्र पालावत, दिनेश सिरवी, संजय बिड़ला, प्रेम बैरवा, जितेंद्र मुलेवा और मनीष चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास