Home » राजस्थान » पुलिस ने आगरा के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, राहगीर से छीनकर ले गए थे अंगूठी

पुलिस ने आगरा के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, राहगीर से छीनकर ले गए थे अंगूठी

पुलिस ने बुधवार को आगरा के तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने मोहन पब्लिक स्कूल के पास एक व्यक्ति को लूटा था। मथुरा गेट थाना पुलिस के अनुसार स्वर्ण जयंती नगर निवासी पुरुषोत्तम लाल ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया था कि वह मोहन पब्लिक स्कूल के पास था। जहां बाइक पर आए अज्ञात तीन बदमाशों ने उसके हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली।

पड़ताल में तीनों की पहचान आगरा के कैला देवी स्टेट कॉलोनी निवासी सुभाष यादव, जोगी पाड़ा निवासी गौरव गोस्वामी, करन जोगी का शामिल होना पाया गया। इस पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास