Home » राजस्थान » बेकाबू डंपर ने 10 गाड़ियों को टक्कर मारी,5 की मौत:मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका, जयपुर के हरमाड़ा में भीषण हादसा

बेकाबू डंपर ने 10 गाड़ियों को टक्कर मारी,5 की मौत:मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका, जयपुर के हरमाड़ा में भीषण हादसा

जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 10 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l

इस दौरान ब्रेक फेल होने से उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल होना बताया जा रहा है l सभी को कांवटिया अस्पताल भिजवाया, जहां से एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके से डंपर को भी हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

हादसे के बाद की तस्वीरें..

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS