Home » राजस्थान » घर से बिना बताए निकला स्टूडेंट,टेस्ट में नंबर कम आए:पुलिस को नेछवा में मिला, बोला- सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था

घर से बिना बताए निकला स्टूडेंट,टेस्ट में नंबर कम आए:पुलिस को नेछवा में मिला, बोला- सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था

सीकर के निजी स्कूल में 10वीं क्लास के स्टूडेंट के टेस्ट में नंबर कम आने पर वह घर से बिना बताए निकल गया। घरवालों को कई घंटों बाद 30 KM दूर नेछवा गांव में मिला। वह सालासर बालाजी के दर्शन करने गया था।

पिता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। परिजन भी अपने स्तर पर बेटे की तलाश में लगे। इस बीच सूचना मिली कि लड़का नेछवा में है।

ऐसे में नाबालिग लड़के को पकड़कर परिजनों को सौंप गया। नाबालिग लड़के ने पुलिस और परिजनों को बताया कि उसके टेस्ट में नंबर कम आए थे। इस कारण वह सालासर बालाजी से प्रार्थना करने के लिए दर्शन करने के लिए चला गया था।

टेस्ट में नंबर कम आए तो स्टूडेंट को लगा कि अब सालासर बालाजी से प्रार्थना करने पर वह सब ठीक कर देंगे।
टेस्ट में नंबर कम आए तो स्टूडेंट को लगा कि अब सालासर बालाजी से प्रार्थना करने पर वह सब ठीक कर देंगे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास