Home » राजस्थान » सीकर में मारपीट और किडनैपिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार:3 बाइक और 2 गाड़ियों में सवार 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सीकर में मारपीट और किडनैपिंग के 2 आरोपी गिरफ्तार:3 बाइक और 2 गाड़ियों में सवार 20 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

सीकर‌ की कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धरपकड़ कर आज मारपीट और किडनैपिंग के 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली थाने के सीआई सुनी‌ल जांगिड़ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने 20-22 अन्य आरोपियों के साथ 28 जून को दिनदहाड़े शहर के वार्ड नंबर 30 में मारपीट और किडनैपिंग की वारदात को अंजाम दिया था।

इसके बाद आरोपी फरार हो गए थे, पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पीछा किया। आज पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला‌ पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने किडनैपिंग व मारपीट के आरोपी मो. साहिल व मो. राहिल को गिरफ्तार किया है।

इससे पहले 28 जून को मोहल्ला कुरेशियान निवासी गजन्फर अली ने रिपोर्ट दी थी कि स्कोर्पियो, स्विफ्ट और 3 मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए लगभग 20-25 बदमाशों ने परिवादी के साथ मारपीट की और शाकिब को उठाकर ले गए।

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। पुलिस ने अपराधियों की टेक्निकल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों की मुखबिरी शुरू कर आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में ASI विद्याधर सिंह, हैड कॉन्स्टेबल कल्याण सिंह और कॉन्स्टेबल शुभकरण की विशेष भूमिका रही।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines