Home » राजस्थान » देव दीपावली पर जय सिंह श्याम मंदिर में विशेष श्रृंगार:भगवान को कार्तिक पूर्णिमा पर पीली-सुनहरी पोशाक धारण कराई गई

देव दीपावली पर जय सिंह श्याम मंदिर में विशेष श्रृंगार:भगवान को कार्तिक पूर्णिमा पर पीली-सुनहरी पोशाक धारण कराई गई

आमेट उपखंड मुख्यालय स्थित भगवान जय सिंह श्याम मंदिर में देव दीपावली के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान को पीली छटा और सुनहरी किनारे वाली पोशाक धारण कराई गई। इस दौरान मोती और माणिक्यों से भी भगवान का श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक राक्षस का वध किया था। इस विजय से प्रसन्न होकर देवताओं ने पृथ्वी पर आकर खुशियां मनाई थीं।

मान्यता है कि इस दिन देवता धरती लोक पर आते हैं और गंगा घाटों पर दीप जलाकर दीपावली मनाते हैं। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय