Home » राजस्थान » जोधपुर में घर के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़:CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत, फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर में घर के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़:CCTV में कैद हुई बदमाशों की करतूत, फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुटी

जोधपुर के भीतरी शहर में सड़क पर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी आया जिसमें बदमाश कार के कांच तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

घटना जोधपुर के चांदपोल रोड पर देर रात की है। इस मामले के बाद लोगों में रोष है। सुबह जब वाहन मालिकों ने अपनी गाड़ियां देखीं तो कई कारों के कांच टूटे हुए मिले। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वारदात साफ दिखाई दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

कार पर पत्थर फेंकने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।
कार पर पत्थर फेंकने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात पैदल घूम रहे तीन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मोहल्ले में पहले भी कई कारों के कांच फोड़ने के मामले सामने आ चुके हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर