Home » राजस्थान » शराबी ड्राइवर ने जयपुर-सीकर हाईवे पर दौड़ाया टैंकर:चौमूं पुलिस ने 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, बड़ा हादसा टला

शराबी ड्राइवर ने जयपुर-सीकर हाईवे पर दौड़ाया टैंकर:चौमूं पुलिस ने 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा, बड़ा हादसा टला

जयपुर-सीकर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक शराबी ड्राइवर ने तेज रफ्तार में टैंकर दौड़ाया, जिससे हड़कंप मच गया। चौमूं पुलिस ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया और टैंकर जब्त किया। इस घटना से एक बड़ा हादसा टल गया, जिसमें एक बाइक सवार दंपती बाल-बाल बचे।

पुलिस चौमूं थाना क्षेत्र में वाहनों की चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान सीकर से जयपुर की ओर आ रहे एक टैंकर ड्राइवर ने पुलिस को देखकर रफ्तार बढ़ा दी। संदेह होने पर पुलिस ने टैंकर का पीछा किया और करीब 2 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद नाकाबंदी कर उसे रोका।

चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ड्राइवर की तलाशी ली। जांच में सामने आया कि ड्राइवर शराब के नशे में वाहन चला रहा था। उसकी पहचान चंद्रशेखर यादव (43) पुत्र शक्लदेव यादव, निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।

पुलिस के मुताबिक नशे में धुत ड्राइवर हाईवे पर टैंकर को लहराते हुए चला रहा था। इसी दौरान एक बाइक सवार दंपती टैंकर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जयपुर के हरमाड़ा इलाके में हाल ही में हुए सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन हाईवे पर अलर्ट मोड पर है।

चौमूं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सीकर से जयपुर की ओर खाली टैंकर लेकर जा रहा था, जो ऑयल सप्लाई के लिए था। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने किया जिले की नाबार्ड समर्थित परियोजनाओं का निरीक्षण

कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही नई गति न्यूज इन राजस्थान नागौर/जयपुर सुनील शर्मा जिला कलेक्टर