Poola Jada
Home » राजस्थान » जोन-13 में बारह बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

जोन-13 में बारह बीघा सरकारी भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-13 में आगरा रोड़ मुख्य हाईवे के पास ग्राम बस्सी रीको के पास में जेडीए स्वामित्व की 50 करोड़ रूपये की करीब 12 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। आगरा रोड़, ग्राम बस्सी में निजी खातेदारी करीब 10 बीघा कृषि भूमि में नाले की सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुये बसाई जा रही नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्तीकरण कर अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। जोन-8 में रीको कांटा से डिग्गी मालपुरा रोड़ पर करीब 03 कि.मी. एरिया तक रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आगरा रोड़ मुख्य हाईवे के पास ग्राम बस्सी रीको के पास, जिला जयपुर के खसरा नं. 982 में जेडीए स्वामित्व की करीब 12 बीघा बेषकीमती सरकारी चारागाह भूमि पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा अतिक्रमण कर बनाये गये फार्महाउस, बाउण्ड्रीवाल, तारबंदी कर किये गये अतिक्रमणों को उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-13 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमती करीब 50 करोड़ रूपये है।

उन्होंने बताया कि जोन-13 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आगरा रोड़, ग्राम बस्सी, इण्डियन गैस गोदाम के सामने, जिला जयपुर में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर उक्त कृषि भूमि में जेडीए स्वामित्व के खसरा नं. 1265 गैर मुमकिन नाले की सरकारी भूमि को सम्मिलित करते हुये बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़के, प्लॉटो की बाउण्ड्रीवाल व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-13 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त कर नाले की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

जोन-08 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित रीको कांटा से डिग्गी मालपुरा रोड़ पर करीब 03 कि.मी. एरिया तक रोड सीमा पर करीब 100 स्थानों पर स्थाई-अस्थाई अतिक्रमण कर अत्यधिक लम्बाई में बनाये गये चबूतरे, सीढ़ियां, बाउण्ड्रीवाल, टीनषेड, लोहे के एंगल, बास-तम्बू, झुग्गी-झोपडी, तिरपाल, थडियां-ठेले, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर किये गये अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान के तहत उप महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-08 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ पटवारी की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम, द्वितीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-13, 08 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)