पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने बुधवार को अन्ता देहात मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली।इस बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में अन्ता विधानसभा क्षेत्र वासियों ने भाजपा को 5 साल के लिए चुना था।इसलिए अभी तो भाजपा के 3 साल बाक़ी है।जनता से जो वादे किए वो सब हम आगामी 3 साल में पूरा करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ मोरपाल सुमन ही अन्ता विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले हैं,बाकी प्रत्याशी अन्ता विधानसभा क्षेत्र के बाहर के हैं।इसलिए घर के बच्चे को जिताओ।ऊपर केंद्र में भी भाजपा की मोदी सरकार और यहाँ भी भाजपा की भजन लाल शर्मा सरकार है इसलिए कड़ी से कड़ी को जोड़ने के लिए भाजपा के मोरपाल को जिताओ।
मोरपाल निष्कलंक,सज्जन,निष्ठावान और सेवाभावी व्यक्ति है।इसलिए उसे जितायें।उन्होंने कहा ये अमीर और गरीब की लड़ाई है।धनवान और किसान के बीच का चुनाव है।इसलिए यहाँ के मतदाताओं पर पहला अधिकार स्थानीय और गरीब का है।इसलिए विकास से जुड़ो।भाजपा से जुड़ो।मोरपाल को चुनो।उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी मौजूद थे।







