Home » राजस्थान » स्ट्रीट डॉग के पैर बांधकर ट्रांसफॉर्मर पर फेंका:करंट से मौत के बाद चिपका मिला शव, दहाड़े मारकर रोया मालिक

स्ट्रीट डॉग के पैर बांधकर ट्रांसफॉर्मर पर फेंका:करंट से मौत के बाद चिपका मिला शव, दहाड़े मारकर रोया मालिक

जयपुर के भांकरोटा इलाके में क्रुरता से एक स्ट्रीट डॉग को मारने का मामला सामने आया है। रस्सी से स्ट्रीट डॉग के चारों पैर बांधकर बिजली ट्रांसफॉर्मर पर फेंका गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई औ बॉडी ट्रांसफॉर्मर पर चिपक गई।

करीब 20 फीट ऊंचे बिजली ट्रांसफॉर्मर पर आज सुबह शव लटका मिला। लाइट बंद करवाकर शव उतरवाकर दफनाया गया।

पुलिस ने बताया- भांकरोटा के जयसिंहपुरा में डॉग को मारा गया है। कॉलोनी में रहने वाले राधेश्याम ने स्ट्रीट डॉग को पाल रखा था, जिसे गुरुवार देर रात अज्ञात लोगों ने मार डाला। आज सुबह करीब 6:30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी को निकलते देखा। पास जाकर देखने पर ट्रांसफॉर्मर पर करीब 20 फीट ऊंचाई पर डॉग का शव लटका देखा था रस्सी से उसके पैर बंधे थे।

दहाड़े मारकर रोता रहा ऑनर मामले की जानकारी पर मालिक राधेश्याम भी मौके पर पहुंचे। डॉग के शव को ट्रांसफॉर्मर पर लटका देखकर सड़क पर बैठ गए और दहाड़े मारकर रोने लगा। सूचना पर भांकरोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को सूचित कर घटना स्थल पर बुलाया।

लाइट बंद करवाकर करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद शव को नीचे उतारा गया। डॉग मालिक की ओर से डॉग को मारने की शिकायत दी गई। डॉग के शव को दफना कर अंतिम संस्कार किया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)