Home » राजस्थान » एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर निकाले पैसे:दो युवकों ने पहले डिवाइस लगाया, ग्राहकों के पैसे फंसे तो रात को आकर निकाल ले गए, केस दर्ज

एटीएम मशीन में डिवाइस लगाकर निकाले पैसे:दो युवकों ने पहले डिवाइस लगाया, ग्राहकों के पैसे फंसे तो रात को आकर निकाल ले गए, केस दर्ज

जोधपुर कमिश्नरेट के प्रतापनगर थाने इलाके में एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर ग्राहकों के फंसे हुए रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पंजाब नेशनल बैंक, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड शाखा के प्रबंधक अभिनंदन जैन ने इस संबंध में प्रतापनगर थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि बैंक के ग्राहक नवीन मेहरा ने 25 सितम्बर की रात करीब 10 बजे एटीएम से ₹7000 की राशि निकासी का प्रयास किया था। राशि उनके खाते से डेबिट तो हो गई, लेकिन एटीएम मशीन से रुपए नहीं निकले। इस पर ग्राहक ने बैंक को शिकायत दी।

रात को आकर निकाले पैसे

बैंक प्रबंधन द्वारा एटीएम मशीन में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि फुटेज में दो अज्ञात युवक उसी रात करीब 9 बजे एटीएम में आते हुए नजर आए, जिन्होंने मशीन के साथ छेड़छाड़ कर उस पर कोई उपकरण लगाया। इसके बाद वही दोनों युवक फिर रात में 9.43 बजे और 11.39 बजे दो बार एटीएम पर आए और पहले से लगाए लगाए गए उपकरण की मदद से ग्राहकों फंसे पैसे निकाल कर चले गए।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा 305(क) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

जेडीए का बुलडोजर एक्शन 69 बीघा में बस रहीं 6 अवैध कॉलोनियां जमींदोज,दोबारा कब्जे की कोशिश भी नाकाम

मुख्यमंत्री के जीरो टॉलरेंस विजन पर बड़ी कार्रवाई,बस्सी के दुंधली, मालीहाला और निमोरा में चला बुलडोजर,सोडाला में अवैध निर्माण भी