Home » राजस्थान » जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ घूम रहा लेपर्ड,VIDEO:पूर्व भाजपा सांसद के घर के बाहर गुर्राया, दहशत फैली, रातभर सर्च करती रही टीम

जयपुर के पॉश इलाके में बेखौफ घूम रहा लेपर्ड,VIDEO:पूर्व भाजपा सांसद के घर के बाहर गुर्राया, दहशत फैली, रातभर सर्च करती रही टीम

जयपुर के रिहायशी इलाकों में लेपर्ड का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के पॉश इलाके मालवीय नगर एरिया में लेपर्ड बेखौफ घूमता सीसीटीवी में कैद हुआ है।

लेपर्ड का मूवमेंट काफी देर तक एरिया में रहा। इस दौरान पूर्व भाजपा सांसद रामचरण बोहरा के घर के पास उसकी गुर्राहट भी सुनी गई। शहर में लेपर्ड का मूवमेंट बढ़ने से लोगों में दहशत है।

देखिए- VVIP इलाके में आए लेपर्ड के PHOTOS…

लेपर्ड मूवमेंट ने बढ़ाई आम जनता की परेशानी।
लेपर्ड मूवमेंट ने बढ़ाई आम जनता की परेशानी।
वन विभाग की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन अब तक लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला है।
वन विभाग की टीम ने देर रात सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लेकिन अब तक लेपर्ड का कोई सुराग नहीं मिला है।

लेपर्ड की आवाज से डरे लोग

लेपर्ड दुर्गापुरा स्थित लाल बहादुर कॉलोनी में शुक्रवार रात करीब 2 बजे लेपर्ड घूमता नजर आया था। लोगों का कहना था कि देर रात तेज अजीब सी आवाज सुनाई दी थी। आवाज से हम डर गए थे, ऐसे में सीसीटीवी चेक किया। तब गली में खड़ी कारों के पास से लेपर्ड गुजरता नजर आया।

गोपालपुरा ओवरब्रिज के पास भी दिखा था लेपर्ड

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार- लेपर्ड के मूवमेंट का एरिया गोपालपुरा ओवरब्रिज से जुड़ी फैक्ट्रियों तक फैला हुआ है। इस वजह से गोपालपुरा ओवरब्रिज के पास स्थित एक फैक्ट्री परिसर में भी पिंजरा लगाया गया है।

जहां से कुछ महीने पहले भी एक लेपर्ड पकड़ा गया था, जिसे बाद में फॉरेस्ट एरिया में सुरक्षित छोड़ा गया था। बता दें कि जयपुर में पिछले कुछ महीनों से लेपर्ड के ह्यूमन जोन में एंट्री के मामले तेजी से बढ़े हैं।

खासकर दुर्गापुरा, गोपालपुरा, जगतपुरा और जवाहर सर्कल क्षेत्र में तेंदुओं की गतिविधियां कई बार कैमरे में कैद हो चुकी हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय