Home » राजस्थान » गणना प्रपत्र भरने पर ही मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम:निर्वाचन अधिकारी मतदाताओं से कर रहे संवाद, बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश

गणना प्रपत्र भरने पर ही मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम:निर्वाचन अधिकारी मतदाताओं से कर रहे संवाद, बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश

उदयपुर में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के साथ फील्ड में आला अधिकारी भी पहुंच रहे है और आम मतदाताओं को SIR को लेकर जानकारी ले रहे है और साथ ही मतदाताओं से इस अभियान में पूरा सहयोग देते हुए तय समय में अपने गणना प्रपत्र भरकर जमा कराने को कह रहे है।

अधिकारियों ने अपील करते हुए कहा कि इस अभियान के तहत गणना प्रपत्र भरेंगे तब ही 4 दिसंबर के बाद प्रारूप मतदाता सूची बनाई जाएगी उसमें आपका नाम आएगा। इस अभियान में पूरा सहयोग करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत हिरणमगरी सेक्टर 5, गायत्री सेवा संस्थान के पास, सेक्टर-6, पानेरियों की मादड़ी आदि क्षेत्रों में मतदाताओं से संवाद किया।

संबंधित बीएलओ से गणना प्रपत्र वितरण के बारे में जानकारी ली और बीएलओ को मैपिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राठौड़ ने सेक्टर 5 में बीएलओ नरेश तेली, सेक्टर 6 में मयंक दाधीच और पानेरियों की मादड़ी में सुरभि भटनागर के गणना प्रपत्र रजिस्टर को उन्होंने चेक किया।

उदयपुर में बीएलओ के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ मतदाता से चर्चा करते।
उदयपुर में बीएलओ के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़ मतदाता से चर्चा करते।

मतदाताओं से चर्चा करते हुए राठौड़ ने उनको बताया कि यह अभियान लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस सत्यापन प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी नागरिक का नाम मतदाता सूची में जुड़ने से नहीं छूटे और अपात्र का नाम मतदाता सूची में न रहे।

उन्होंने मतदाता अंजलि थड़ानी, मयंक दाधीच और किशोर सालवी से संवाद कर एसआईआर के बारे में जानकारी दी और बीएलओ के कामकाज को लेकर फीडबैक लिया। जिले भर में करीब 1800 से ज्यादा बीएलओ इस काम में लगे है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय