Home » राजस्थान » वंदे मातरम@150: सीकर में यूडीएच मंत्री ने प्रभात फेरी को किया रवाना, दिया देशभक्ति का संदेश, धूमधाम से शुरू हुए कार्यक्रम

वंदे मातरम@150: सीकर में यूडीएच मंत्री ने प्रभात फेरी को किया रवाना, दिया देशभक्ति का संदेश, धूमधाम से शुरू हुए कार्यक्रम

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘वंदे मातरम@150’ कार्यक्रमों की भव्य शुरुआत शुक्रवार को हुई। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एनएसएस, एनसीसी और स्काउट गाइड के प्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व आमजन के साथ निकली यह प्रभात फेरी कलेक्ट्रेट से रवाना होकर पुलिस लाईन पहुंची, जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने ‘वंदे मातरम’ व अन्य देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं जिले के निवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक अवसर पर दिए गए प्रेरक वक्तव्य को ध्यानपूर्वक सुना।

देशभक्ति की यह लहर जिले की शहीद वीरांगनाओं को सलाम करने में भी झलकी। कार्यक्रम के दौरान शहीद वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का एक अन्य प्रमुख आकर्षण रही जिला स्तरीय प्रदर्शनी, जिसका शुभारंभ खंडेला विधायक सुभाष मील ने फीता काट कर किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी ‘वंदे मातरम’ गीत की 150 वर्षीय यात्रा को जीवंत रूप से चित्रित करती है। इसमें गीत की शुरुआत से लेकर आज तक के क्रांतिकारियों, महानुभावों व देशभक्तों के अमूल्य योगदान को चित्रों व सामग्री के माध्यम से दर्शाया गया है।

मुख्य अतिथि खंडेला विधायक सुभाष मील ने संबोधन में कहा कि “राष्ट्रगीत वंदे मातरम’ ने देश को एकता के सूत्र में बांधा है तथा प्रत्येक नागरिक के मन में देशभक्ति की ज्वाला प्रज्वलित की है। हमें प्रतिज्ञा करनी होगी कि राष्ट्रभक्ति की यह भावना हमेशा प्रबल बनी रहे।

इस दौरान भारत माता की जयघोष और ‘वंदे मातरम’ के उद्घोषों के बीच सीकर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने इस प्रभात फेरी में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय