Poola Jada
Home » राजस्थान » मूर्ति पूजा को लेकर विवादित पर्चे डालने वाला गिरफ्तार:पत्नी के साथ उदयपुर सालगिराह मनाने आया था, जाते वक्त दुकानों में विवादित पर्चे डाल गया

मूर्ति पूजा को लेकर विवादित पर्चे डालने वाला गिरफ्तार:पत्नी के साथ उदयपुर सालगिराह मनाने आया था, जाते वक्त दुकानों में विवादित पर्चे डाल गया

उदयपुर में मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी वाले पर्चे फेंकने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया है। डबोक पुलिस ने आरोपी डेनियल ओल्टीनरो पिता ओल्टीनो को जलपाई गुडी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि वह खुद को ईसाई धर्मगुरु बताकर धर्म का प्रचार-प्रसार करता है।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को ईसाई धर्म के ज्ञान के लिए प्रार्थना करवाता है। 17 सितंबर 2025 को वह अपनी पत्नी के साथ सालगिरह मनाने उदयपुर आया था। 17 सितंबर से 22 सितंबर तक डबोक स्थित एक होटल में रुका था। इस दौरान आरोपी ने मूर्ति पूजा पर विवादित टिप्पणी वाले पर्चे छपवाए। डबोक चौराहे पर बंद दुकानों में शटर के नीचे अंदर डाल दिए थे।

दुकान में डाले गए थे विवादित पर्चे

पुलिस के अनुसार प्रार्थी शांतिलाल पिता तेजपाल निवासी डबोक ने बताया- मेरी दुकान विनायक ज्वेलर्स के नाम से डबोक चौराहा पर है। 23 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे दुकान खोली तो शटर के नीचे एक पर्चा मिला। इसमें मूर्ति पूजा को लेकर विवादित टिप्पणी लिखी हुई थी।

अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय यह पर्ची उसकी दुकान के शटर के नीचे डाल दी थी। अन्य दुकानों पर ऐसे पर्चे देखने को मिले। इससे हिंदू धर्म के लोगों को ठेस पहुंची है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय