भरतपुर की एक कॉलेज स्टूडेंट से जयपुर में रेप का मामला सामने आया है। परिचित ने युवती को अश्लील फोटो से ब्लैकमेल पर किडनैप किया और फिर होटल ले जा कर रेप किया।आरोपी ने युवती को डरा-धमकाकर उसके सोने-चांदी के गहने छीन लिए।
सदर थाने में पीड़ित कॉलेज स्टूडेंट ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सदर) बृज मोहन कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया- भरतपुर की रहने वाली 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज में पढ़ती है। परिचित होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। दोस्ती कर मिलने-जुलने के दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो ले लिए।
8 नवंबर को सुबह कॉलेज के बाहर आरोपी ने उसको पकड़ लिया। अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर उसका किडनैप कर लिया। आरोपी स्टूडेंट को जयपुर के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में ले गया और उसके साथ जबरन रेप किया।
ब्लैकमेल करने के साथ डरा-धमकाकर आरोपी ने उसके पहने सोने-चांदी के गहने भी छीन लिए। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकियां दी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़ित कॉलेज स्टूडेंट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।





