Home » राजस्थान » राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का लोगो हुआ लॉन्च

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का लोगो हुआ लॉन्च

राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को अब अपना लोगो मिल गया है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में इस टास्क फोर्स के लोगो का विमोचन किया और इससे जुड़े पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डीजी (लॉ एंड आर्डर) संजय कुमार अग्रवाल, एडीजी (एटीएस) दिनेश एम.एन., टास्क फोर्स के आईजी विकास कुमार, कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश यादव,विकास शर्मा, दीपक अग्रवाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

नशे के खिलाफ सशक्त प्रतिबद्धता का प्रतीक
नया लोगो राजस्थान पुलिस की नारकोटिक्स विरोधी मुहिम को सशक्त और संगठित पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह लोगो नशे के खिलाफ पुलिस की “संकल्प, समर्पण और सतर्कता” की भावना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाता है।

डीजीपी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने, अवैध तस्करी पर नियंत्रण और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए निरंतर अभियान चला रही है। उन्होंने अधिकारियों को इस दिशा में और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

व्हाट्सएप पर बॉस बनकर लगाई 5.30 करोड़ की चपत, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को दबोचा

गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के चेयरमैन की फोटो लगाकर अकाउंटेंट को किया गुमराह;कोटा,पाली,जोधपुर और बांसवाड़ा से हुई गिरफ्तारियां न्यूज इन राजस्थान