Home » राजस्थान » जयपुर में शादी का वादा कर युवती से रेप:पहले दोस्ती की, झांसे में फंसाकर PG हॉस्टल ले गया आरोपी

जयपुर में शादी का वादा कर युवती से रेप:पहले दोस्ती की, झांसे में फंसाकर PG हॉस्टल ले गया आरोपी

जयपुर के पीजी हॉस्टल में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। दोस्ती कर मिलने के बहाने बुलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर फिजिकल शोषण किया। महेश नगर थाने में पीड़ित युवती ने आरोपी दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले की जांच ACP (सोडाला) योगेश चौधरी कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया- टोंक की रहने वाली 24 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। बातों के जाल में फंसाकर शादी करने के लिए प्रपोज किया। आरोप है कि 29 सितंबर को मिलने के बहाने दबाव बनाकर उसे बुलाया।

मिलने आने पर अपने साथ महेश नगर इलाके में स्थित एक पीजी हॉस्टल में ले गया। हॉस्टल में उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर शादी करने का वादा कर रेप किया। दबाव बनाने पर आरोपी ने गाली-गलौच कर शादी करने से मना कर दिया। महेश नगर थाने में पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और