Home » राजस्थान » अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में थे सक्रिय, सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, सोने के जेवरात बरामद

अंतरराज्यीय नकबजनी गैंग के 3 सदस्य गिरफ्तार:मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र में थे सक्रिय, सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा, सोने के जेवरात बरामद

जोधपुर की सूरसागर पुलिस ने अंतरराज्यीय नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के कीमती जेवरात बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों मे पहले से भी केस दर्ज हैं।

कमला नेहरू नगर निवासी मोहम्मद अकरम पुत्र मोहम्मद जफर ने 19 अक्टूबर 2025 को रिपोर्ट दी थी कि वह शाम को जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला और अंदर की अलमारियां टूटी हुई थीं। अज्ञात चोरों ने घर से सोने-चांदी के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया था।

इस पर थाना सूरसागर में प्रकरण संख्या 247/2025 धारा 331(3), 305 बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। थानाधिकारी सूरसागर हरीशचन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी व गोपनीय सूत्रों के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

नकबजनी गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा विशेष टीम ने गहन जांच और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मध्यप्रदेश व महाराष्ट्र में सक्रिय एक नकबजनी गैंग के तीन सदस्यों को दबोचा। तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के माल में से एक सोने का नेकलेस, एक जोड़ी सोने की झूमरिया, दो जोड़ी सोने के टोप्स, एक सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी सोने की बालियां बरामद की हैं।

इनको किया गिरफ्तार 1. राजपाल सिंह (25) पुत्र जोतसिंह निवासी उमरेटी जिला बरवानी,मध्यप्रदेश, हाल निवासी सोरापाडा नंदुरबार, महाराष्ट्र। 2. शेर सिंह (23) पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी उमरेटी जिला बरवानी, मध्यप्रदेश

3. मोहन सिंह (20) पुत्र नुरबीनसिंह, निवासी उमरेटी जिला बरवानी, मध्यप्रदेश

वारदातों में भी खुलासे की संभावना प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी राजपाल सिंह के विरुद्ध मध्यप्रदेश में चोरी और नकबजनी के कई पुराने प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य राज्यों में हुई वारदातों की जानकारी जुटा रही है। थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और पेशेवर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। अनुसंधान जारी है और अन्य वारदातों में भी खुलासे की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और