Home » राजस्थान » बाड़मेर में 2 महीने से फरार अफीम सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देख रेतीले धोरों में भागा, 787 ग्राम अफीम दूध जब्त

बाड़मेर में 2 महीने से फरार अफीम सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देख रेतीले धोरों में भागा, 787 ग्राम अफीम दूध जब्त

बाड़मेर जिले की बीजराड़ पुलिस ने ऑपरेशन धरकर भर अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो माह से फरार मादक पदार्थ सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पहले 787 ग्राम अफीम दूध जब्त किया गया था। पुलिस फिलहाल आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है।

2 माह से था फरार

धनाऊ पुलिस ने 4 सितंबर 2025 को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 787 ग्राम अफीम का दूध जब्त किया था। इस मामले में आरोपी टीकमाराम पुत्र खेताराम निवासी नवातला राठौड़ान, धनाऊ फरार चल रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

SP ने दिए थे निर्देश

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। वांटेड आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया है। इस दौरान चौहटन डीएसपी जेठाराम के सुपरविजन में बीजराड़ थानाधिकारी मगाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

आरोपी रेतीले धोरों से भागा, पुलिस ने पीछा किया

थानाधिकारी मगाराम ने बताया कि तकनीकी व सूचना के आधार पर आरोपी टीकमाराम के घर पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर रेतीले धोरों से पकड़ लिया। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल बाबूलाल और रताराम शामिल रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और