अजमेर के श्रीनगर रोड पर नाका मदार नेहरू नगर में स्थित कबाड़ के एक गोदाम में बुधवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि पास ही स्थित एक और गोदाम को भी उसने अपनी जद में ले लिया।
आग से लाखों रुपए का स्क्रेप जल गया। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने दो-दो फेरे लगाए उसके बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि आग की रुक-रुक कर लपटें उठने के कारण फायर टीम गुरुवार तड़के तक आग बुझाने में जुटी रही।

आग की रुक-रुक कर लपटें उठने के कारण फायर टीम गुरुवार तड़के तक आग बुझाने में जुटी रही।

सात गाड़ियों ने दो-दो फेरे लगाए उसके बाद जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
पुराने टायर व प्लास्टिक का सामान खाक
बताया जा रहा है कि कबाड़ में पुराने टायर व प्लास्टिक का सामान रखा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे आसपास के क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में आस-पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस के मौके पर पहुंच गई। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 171





