Home » राजस्थान » जयपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा:डिलीवरी बॉय बनकर 19 लाख का सोना उड़ाया था, हरियाणा में काट रहा था फरारी

जयपुर पुलिस ने 10 हजार के इनामी बदमाश को दबोचा:डिलीवरी बॉय बनकर 19 लाख का सोना उड़ाया था, हरियाणा में काट रहा था फरारी

जयपुर पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी वांटेड बदमाश को गिरफ्तार किया है। वह पिछले डेढ़ साल से हरियाणा में छिपकर फरारी काट रहा था। आरोपी डिलीवरी के दिए पार्सल से 20 लाख का गोल्ड लेकर फरार हो गया था।फिलहाल माणक चौक थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने बताया- इनामी बदमाश देवराज सैनी (23) निवासी खेतड़ी, झुंझुनूं को अरेस्ट किया गया है। वह मई-2024 में शिवानी पार्सल सर्विस में डिलीवरी बॉय का काम करता था। दिल्ली भेजने वाले पार्सल में रखा 19.48 लाख का गोल्ड लेकर आरोपी देवराज सैनी फरार हो गया था।

आरोपी पर रखा गया था 10 हजार रुपए का इनाम

जिसके बाद माणक चौक थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। डीसीपी नॉर्थ की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम रखा गया। पुलिस टीमें वांटेड बदमाश देवराज की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।

हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा

कांस्टेबल गिरधर सिंह को सूचना मिली कि वांटेड बदमाश देवराज सैनी हरियाणा में छिपा है। SHO (माणकचौक) राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी देवराज को धर दबोचा।

गोल्ड चोरी कर हरियाणा में फरारी काटने की बात कबूली

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने गोल्ड चोरी कर हरियाणा में फरारी काटना बताया। अपने मोबाइल को बंद कर वह हरियाणा में रिश्तेदार के घर फरारी काटने पहुंच गया। इसी बीच हरियाणा में ही एक वेयर हाउस में काम करने लगा। पुलिस आरोपी से माल बरामदगी का प्रयास कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

जयपुर। राज्य में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को और