Poola Jada
Home » राजस्थान » सरकारी स्कूल का टीचर बैड टच करता था:बच्चियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दी; शिक्षा विभाग ने सस्पेंड किया

सरकारी स्कूल का टीचर बैड टच करता था:बच्चियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत दी; शिक्षा विभाग ने सस्पेंड किया

सरकारी टीचर के खिलाफ स्कूल की बच्चियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत कर दी। इसके बाद बल कल्याण समिति ने मामले की जांच बैठा दी। आरोपी टीचर को जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। टीचर को मुख्यालय भीम दिया गया है।

मामला राजसमंद के खमनोर थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल का है। टीचर के खिलाफ पॉक्सो और SC ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। सस्पेंड करने का लेटर आज सामने आया।

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को स्कूल की बालिकाओं ने चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 1098 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। इसमें बताया स्कूल का एक टीचर हमें गलत ढंग से छूता (बैड टच) है। इसके बाद 10 नवंबर को टीचर को सस्पेंड कर दिया गया।

शिकायत के बाद सस्पेंड किया

जानकारी के अनुसार, इसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज होते ही मामले को बाल अधिकारिता विभाग व बाल कल्याण समिति को सौंपा गया। विभाग ने इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से दो महिला प्रिंसिपल की कमेटी बनाई गई। स्कूल स्तर पर जांच के बाद कमेटी ने 6 नवंबर को जांच रिपोर्ट बाल अधिकारिता विभाग को दी। इसमें प्रथम दृष्टया टीचर के खिलाफ लगाए आरोप प्रमाणित पाए गए।

इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और SC ST एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। इस मामले की जांच DSP शिप्रा राजावत कर रही है। जिला शिक्षा अधिकारी बिहारी लाल ने आदेश निकाल कर टीचर को सस्पेंड कर मुख्यालय भीम कर दिया गया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी

सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़,आमजन को मिलेगी बेहतर यातायात सुविधाएं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राजस्थान दिवस एवं हिन्दू नववर्ष की