जोधपुर में बाइक चोर और गाड़ी पार्ट्स खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया गया है। चोर बाइक के पार्ट्स खोलकर कबाड़ी को बेचता था। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने से बाइक चोरी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में दोनों को पकड़ा मामला 13 अप्रैल 2025 का है। प्रकाश प्रजापत ने बाइक चोरी का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि सेंट्रल एकेडमी स्कूल, चौपासनी में परीक्षा देने गया था। उसने अपनी लाल रंग की HF Deluxe बाइक स्कूल के बाहर खड़ी की थी, जिसमें उसका मोबाइल भी रखा था। एग्जाम खत्म होने पर देखा तो बाइक नहीं मिली।
बाइक के टूल बॉक्स से मोबाइल बरामद चौपासनी थानाधिकारी ईश्वरचंद्र पारीक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर वाहन चोरी में संलिप्त अपराधियों की तलाश शुरू की। मानवीय व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने आरोपी दुर्गाराम देवासी (32) पुत्र मोडुराम निवासी देवासियों का बास को पकड़ा। आरोपी से बाइक के टूल बॉक्स में रखा मोबाइल भी बरामद किया है।
बाइक चोर की निशानदेही पर कबाड़ी को पकड़ा बाइक चोर ने पूछताछ में कबाड़ी को पार्ट्स बेचना कबूला। उसने बताया कि बाइक के पार्ट्स खोलकर और जोगाराम (47) पुत्र मालाराम बंजारा निवासी गवारियों की ढाणी को 2500 रुपए में बेचे थे।





