Home » राजस्थान » सिरमण्डी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस की कार्रवाई:भारतमाला एक्सप्रेस और जोधपुर-फलोदी हाईवे पर काटे 45 चालान, 5 वाहन सीज

सिरमण्डी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस की कार्रवाई:भारतमाला एक्सप्रेस और जोधपुर-फलोदी हाईवे पर काटे 45 चालान, 5 वाहन सीज

राज्य सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत सिरमण्डी में बड़ी कार्रवाई की गई। थानाधिकारी राजेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भारतमाला एक्सप्रेस हाईवे और जोधपुर-फलोदी स्टेट हाईवे 61 पर 45 वाहनों के चालान किए। इनमें भारी ओवरलोड और तेज गति से चल रहे वाहन शामिल थे।

कार्रवाई के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों और कागजात के अभाव वाले तीन वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

सीओ हनुमानसिंह राठौड़ ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने वाहनों को निर्धारित गति में चलाने का आह्वान भी किया।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम में एएसआई प्रकाश ढाका, सहीराम विश्नोई, हेड कॉन्स्टेबल व ट्रैफिक इंचार्ज रामनारायण, कॉन्स्टेबल हंसराज, दिनेश, जालाराम और रामनिवास सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)