Home » राजस्थान » श्रीगंगानगर में व्यापारी को लूटने वाले पंजाब से पकड़े:आंखों में मिर्च फेंकी थी, चाकू मारे थे; रुपयों से भरा बैग लेकर भागे

श्रीगंगानगर में व्यापारी को लूटने वाले पंजाब से पकड़े:आंखों में मिर्च फेंकी थी, चाकू मारे थे; रुपयों से भरा बैग लेकर भागे

श्रीगंगानगर में चैताली एनक्लेव के पास फर्नीचर व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश दोस्त हैं और पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले हैं। बदमाशों ने व्यापारी को बचाने आए युवकों पर चाकुओं से जानलेवा हमला भी किया था।

सदर थानाधिकारी सुभाषचंद्र ने बताया- 7 नवंबर की शाम करीब 6:50 बजे फर्नीचर व्यापारी गुरसिमरन गोयल (30) अपने इंद्रा वाटिका के पास स्थित मनन फर्नीचर से इलेक्ट्रिक स्कूटी पर शोरूम से घर लौट रहे थे। उनके पास बैग में पिछले तीन-चार दिनों की कलेक्शन के 4 लाख रुपए थे। साथ ही बैग में एक महंगा लैपटॉप और जरूरी डॉक्युमेंट भी थे।

पुलिस की हिरासत में आरोपी बदमाश।
पुलिस की हिरासत में आरोपी बदमाश।

आंखों में मिर्च डाली

घर से महज 300 मीटर दूर चैताली एनक्लेव में पार्क के पास पीछे से अचानक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उन्होंने व्यापारी की स्कूटी रोकी और बैग छीनने की कोशिश। गुरसिमरन ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। जिससे व्यापारी की आंखें जलने लगीं तो उसने चीख-पुकार शुरू की। इसी दौरान शोर सुनकर पीछे से आ रहे दो युवकों ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने चाकू निकालकर उनपर हमला कर दिया और बैग छीनकर फरार हो गए।

बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला भी किया था।
बदमाशों ने चाकुओं से जानलेवा हमला भी किया था।

शहर में हुई थी नाकाबंदी

घटना में घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए शहर में नाकाबंदी करवाई, लेकिन आरोपी फोन स्विच ऑफ कर भाग गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया। पुलिस ने 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को डिटेन किया।

इसके बाद उन्हें पंजाब के अमृतसर व लुधियाना से दबिश देकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों बदमाश श्रीमुक्तसर साहिब (पंजाब) के रहने वाले हैं। दोनों बदमाश नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए ये लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है जिनसे कई और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)