Poola Jada
Home » राजस्थान » जयपुर में 15 मौत का सबसे बड़ा कारण नशेड़ी ड्राइवर:कमेटी ने माना- ट्रैफिक पुलिस का गायब रहना भी कारण बना; 6 अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

जयपुर में 15 मौत का सबसे बड़ा कारण नशेड़ी ड्राइवर:कमेटी ने माना- ट्रैफिक पुलिस का गायब रहना भी कारण बना; 6 अधिकारियों को दिल्ली बुलाया

जयपुर में सीकर बाइपास पर न्यू लोहामंडी रोड हरमाड़ा पर पिछले दिनों हुए सड़क हादसे ​के कारणों जांच के लिए बनाई 6 सदस्यों की कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। कमेटी ने इस हादसे का सबसे प्रमुख कारण डम्पर ड्राइवर का नशे में होना माना है। साथ ही कमेटी ने ट्रैफिक पुलिस के नदारद रहने को भी इस हादसे के प्रमुख कारण में शामिल किया है।

इधर, राजस्थान में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट की बनाई रोड सेफ्टी कमेटी ने मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य सचिव समेत 6 अधिकारियों को तलब किया है।

3 नवंबर को डंपर के वाहनों को कुचलने के बाद लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी थी।
3 नवंबर को डंपर के वाहनों को कुचलने के बाद लोगों ने ड्राइवर की पिटाई कर दी थी।

दरअसल, 3 नवंबर को दोपहर को हुए डंपर हादसे मं 15 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद जयपुर कलेक्टर ने हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित की ​थी। इसमें एडीएम साउथ, आरटीओ जयपुर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर (ट्रेफिक), अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, एसडीओ रामपुरा डाबरी और परियोजना निदेशक NHAI को शामिल किया गया।

इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में हादसे के पीछे डंपर चालक की शराब के नशे में लापरवाही और ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति को प्रमुख कारण बताया है। हालांकि कमेटी ने इस दुर्घटना के पीछे जिम्मेदार ड्राइवर को ही माना है। इस पर समिति ने तत्काल सुधार करने की सिफारिश की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

19 नवंबर को सीएस तलब, दिल्ली में बैठक

राजस्थान में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी ने गंभीर चिंता जताई थी। पिछले एक महीने में जयपुर, फलोदी और जैसलमेर-जोधपुर के तीन बड़े हादसों में 54 से अधिक लोगों की मौत के बाद अब कमेटी ने सीधे हस्तक्षेप किया है।

समिति के चेयरमैन जस्टिस अभय मनोहर सप्रे ने 19 नवंबर को दिल्ली में एक हाई-लेवल बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य सरकार के चीफ सेक्रेटरी के अलावा ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के सचिव, एसीएस पीडब्ल्यूडी, प्रमुख शासन सचिव हेल्थ डिपार्टमेंट, महानिदेशक यातायात पुलिस, क्षेत्रिय अधिकारी NHAI और अतिरिक्त ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को तलब किया है।

ये दिए सुधार के लिए सुझाव

  • लोहामंडी टी-प्वाइंट को तकनीकी रूप से पुन: डिजाइन किया जाए। NHAI इसका डिजाइन तैयार करवाकर पीडब्ल्यूडी से मंजूर करवाए। इसके बाद इस प्लान पर NHAI और जेडीए काम करें।
  • सड़क सीमा पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जेडीए द्वारा की जाए।
  • टी-प्वाइंट और जमना विद्यापीठ चौराहे पर ट्रैफिक लाइट लगाने की अनुशंसा की।
  • सड़क सीमा से इलेक्ट्रिक खंभे और ट्रांसफॉर्मर हटाए जाएं।
  • सड़क सीमा पर अनधिकृत वाहन पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो।
  • लोहामंडी टी-प्वाइंट से अंडरपास 5 नंबर तक सर्विस रोड और हाईवे पर रात 10 से सुबह 8 बजे तक ओवरलोड बजरी की गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इन्हें रोकने के लिए सर्विस रोड पर पुलिस-परिवहन विभाग की टीमें तैनात करवाएं।
  • 14 नंबर पुलिया तक गश्ती दल तैनात करवाए जाए, ताकि सर्विस लेन में विपरीत दिशा में चल रहे वाहनों पर रोक लगाई जाए।
  • 100 फीट रोड पर मीडियन कट्स विशेषज्ञों द्वारा डिजाइन किए जाएं और एस-कर्व समाप्त करने, सूचना बोर्ड लगाने और स्पीड ब्रेकर बनाने की अनुशंसा।
  • 60 फीट सेक्टर रोड के बचे 620 मीटर को तत्काल पूरा करने का सुझाव।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सरकारी स्कूलों में एआई से सशक्त होंगे शिक्षक और विद्यार्थी:मुख्य सचिव

राजस्थान की शिक्षा में एआई की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम न्यूज इन राजस्थान सुनील शर्मा जयपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)