Home » राजस्थान » अनक्लेम्ड राशि को प्राप्त करने में निर्णायक कदम साबित होगा आपकी पूंजी आपका अभियान- श्रीमती मंजू शर्मा

अनक्लेम्ड राशि को प्राप्त करने में निर्णायक कदम साबित होगा आपकी पूंजी आपका अभियान- श्रीमती मंजू शर्मा

आपकी पूँजी, आपका अधिकार जन-जागरूकता अभियान के तहत जयपुर में शुक्रवार को जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कोष पर जिला स्तरीय जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। वित्तीय सेवाएँ विभाग, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के निर्देशों की अनुपालना में राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान सभागार, दुर्गापुरा, जयपुर में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद मंजू शर्मा तथा राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, राजस्थान के उप महाप्रबंधक राज कुमार मीना ने शिरकत की।

मुख्य अतिथि सांसद महोदया मंजू शर्मा ने कहा कि “आपकी पूँजी, आपका अधिकार” अभियान का उद्देश्य नागरिकों को उनकी जमा पूँजी, बीमा दावों, डिविडेंड, शेयर एवं म्यूचुअल फंड से संबंधित अनक्लेम्ड राशि को प्राप्त कराने में सहायता प्रदान करना है। उन्होंने जयपुर जिले की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए नागरिकों को वित्तीय साक्षरता बढ़ाने तथा भारत सरकार की विभिन्न सुरक्षा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

वहीं, राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के उप महाप्रबंधक राज कुमार मीना ने जयपुर जिले की उत्कृष्ट उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य आने वाले समय में भी ऐसे जन-जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

विशिष्ट अतिथियों में भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक दीपेश कुमार एवं अजय कुमार गुप्ता, पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक सुधीर शर्मा, भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अक्षय गुम्बर, अग्रणी जिला अधिकारी चेतना गोयल, यूको बैंक के राजेश कुमार, बैंक ऑफ इंडिया के राजेश कुमार सिंह, इंडियन बैंक के मिथलेश कुमार, एचडीएफसी बैंक के अर्नव सूरी, राजस्थान ग्रामीण बैंक के सहायक महाप्रबंधक योगेश शर्मा एवं अल्का मीणा, अग्रणी जिला बैंक के राजेश आर. जैन एवं गणेश कुमार सहित विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में आरोह फ़ाउंडेशन की जयपुर सीएफएल टीम का विशेष योगदान रहा।

भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक दीपेश कुमार ने बताया कि शिविर में विभिन्न बैंकों, बीमा कंपनियों, पेंशन विभाग एवं सेबी द्वारा सूचना एवं सहायता काउंटर स्थापित किए गए, जहाँ नागरिकों को केवाईसी अपडेट, दावा प्रपत्र भरने, दस्तावेज़ सत्यापन सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में अनेक अनक्लेम्ड वित्तीय दावों का निस्तारण स्थल पर ही किया गया, जिससे लाभार्थियों को तत्काल राहत मिली।

कार्यक्रम के समापन पर भारतीय स्टेट बैंक के उप महाप्रबंधक अजय कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, सहभागी संस्थाओं, विभिन्न बैंकों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस जनकल्याणकारी अभियान के अंतर्गत 31 दिसम्बर 2025 तक पूरे प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक जिले में जागरूकता एवं सहायता शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक अपनी अनक्लेम्ड राशि प्राप्त कर सकें और इस पहल का लाभ उठा सकें।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास