Home » राजस्थान » एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर एवं करियर सेमिनार का हुआ आयोजन

एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर एवं करियर सेमिनार का हुआ आयोजन

बाल दिवस के उपलक्ष्य पर उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा शुक्रवार, 14 नवम्बर को एयू इग्नाइट संस्थान में कैरियर सेमिनार एवं एक दिवसीय रोजगार सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ राजफैड, राजस्थान के प्रबंध निदेशक श्री टीकम चन्द बोहरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अपने उद्बोधन में बोहरा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे मजबूत कड़ी है, तथा जीवन कौशल को संवारने के लिए शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण साधन बताया। उन्होंने अपनी प्रेरणादायी कविता के माध्यम से उपस्थित युवाओं को उत्साह, दिशा और प्रेरणा प्रदान की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अनाम कुमार, संस्थापक – वर्ल्ड ग्रोथ फोरम ने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी उद्योगों के विकास से रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। साथ ही निजी क्षेत्र में उपलब्ध नए अवसरों की जानकारी देते हुए उन्होंने युवाओं को कार्य-कुशलता, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके उत्साहवर्धक संबोधन से युवाओं में जोश और ऊर्जा का संचार हुआ।

उप-निदेशक, उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर, नवरेखा ने बताया कि कैरियर सेमिनार एवं रोजगार सहायता शिविर में कुल 1578 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभिन्न क्षेत्रों—निर्माण, होटल, बैंकिंग, मेडिकल, सूचना प्रौद्योगिकी, कॉल सेंटर एवं बीमा—से संबंधित 28 निजी नियोजकों ने भाग लिया तथा मौके पर ही 798 युवाओं का प्राथमिक चयन किया। इसके अतिरिक्त 84 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण हेतु चयन किया गया। इस प्रकार कुल 882 अभ्यर्थी शिविर के माध्यम से लाभान्वित हुए। साथ ही अनेक सरकारी विभागों ने अपनी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर अभ्यर्थियों को प्रत्यक्ष लाभान्वित किया।

आरएसएलडीसी एवं एसीएस फॉर एसटी एससी के अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे और उन्होंने रोजगार व कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में चयनित अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति-पत्र वितरित किए गए, जिसके लिए सभी नवीन नियुक्त अभ्यर्थियों ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के समापन पर एयू इग्नाइट जयपुर स्किल एकेडमी की प्राचार्या अर्पिता शर्मा ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, नियोजकों और अभ्यर्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इसके पश्चात राष्ट्रगीत “वन्देमातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभ्यर्थियों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति, स्वाभिमान और एकता की भावना से ओतप्रोत हो उठा। राष्ट्रगीत के माध्यम से सभी ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, माँ भारती के सपूतों तथा स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणाओं को नमन किया।

इस सफल आयोजन में उप प्रादेशिक रोजगार कार्यालय जयपुर के अविनाश कासलीवाल, चन्द्रभान चारण, रजनी गोयल एवं योगिता वर्मा का सक्रिय सहयोग रहा, जिन्होंने कार्यक्रम की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित की।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय