Home » राजस्थान » जिला कलक्टर के निर्देशन में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – 235 से अधिक गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक कांटा जब्त

जिला कलक्टर के निर्देशन में अवैध गैस रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई – 235 से अधिक गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक कांटा जब्त

जिला कलक्टर डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशन में जिला रसद अधिकारी जयपुर प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण की अगुवाई में मानसरोवर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े मामले का खुलासा किया गया। गोपनीय सूचना प्राप्त होते ही जिला रसद अधिकारी केसर चौराहे के पास मौके पर पहुंचे तथा प्रवर्तन जांच दल और थाना मुहाना पुलिस टीम को बुलाकर संयुक्त कार्रवाई करवाई।

कार्रवाई के दौरान एक पुराने घर और उसके आगे खुले क्षेत्र में भारी मात्रा में 235 से अधिक घरेलू एवं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर, अवैध रिफिलिंग में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक मोटर, इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा अन्य उपकरण बरामद किए गए। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर और रिफिलिंग उपकरण मिलने से क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका व्यक्त की गई।

जांच में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, दुरुपयोग एवं गैरकानूनी बिक्री पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेग्यूलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश, 2000 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए।

जिला रसद विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी अवैध गैस रिफिलिंग पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय