Home » राजस्थान » पांच महीने से फरार दो बदमाश गिरफ्तार:अवैध बजरी खनन मामले में लूणी पुलिस को मिली सफलता, तीन पहले हो चुके अरेस्ट

पांच महीने से फरार दो बदमाश गिरफ्तार:अवैध बजरी खनन मामले में लूणी पुलिस को मिली सफलता, तीन पहले हो चुके अरेस्ट

जोधपुर जिले की लूणी थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के मामले में सफलता हासिल की। पुलिस ने मामले में पांच महीने से फरार चल रहे दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

पुलिस ने ओमप्रकाश (52) पुत्र गंगाराम, किशनाराम (40) पुत्र देवाराम को लूणी थाना इलाके से दबिश देकर अरेस्ट किया।

पांच महीने पहले दबिश देकर 1600 टन अवैध बजरी पकड़ी थी

लूणी थानाधिकारी लूणी डॉ. हनवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि करीब पांच माह पहले गोपनीय सूचना पर दबिश 1600 टन अवैध बजरी और वाहन जब्त किया था।

उन्होंने बताया- तलाशी के दौरान पुलिस ने पूर्व में तीन मुलजिम सागर राम, बुधाराम और बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया योग

योग मानव कल्याण का वैश्विक माध्यम:भजनलाल शर्मा  कर्म योग से जुड़कर योग बढ़ा रहा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र के विकास