Home » राजस्थान » जोधपुर में एक-साथ दो घरों में 20 लाख की चोरी:परिजन के निधन पर एक परिवार अहमदाबाद गया था, चोरों ने पीछे से बनाया निशाना

जोधपुर में एक-साथ दो घरों में 20 लाख की चोरी:परिजन के निधन पर एक परिवार अहमदाबाद गया था, चोरों ने पीछे से बनाया निशाना

जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना क्षेत्र के सूने मकानों में चोरी का मामला सामने आए हैं। मकान से 15 तोला सोने के गहने, 700-800 ग्राम वजनी चांदी के जेवर व 15 से 20 हजार रुपए की नकदी चोरी की गई। वहीं, दूसरे मकान से ढाई तोला वजनी सोने के गहने, 35 तोला वजनी चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं.

शिक्षक कॉलोनी निवासी नितिन व्यास ने थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि​​​​ 3 नवंबर को उनकी माता का निधन हो गया था, जिसके बाद वह परिवार सहित अहमदाबाद चले गए थे। उनके घर पर ताले लगे हुए थे और मकान पूरी तरह सूना पड़ा था। 15 नवंबर को पड़ोसियों ने सूचना दी कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। इस पर 16 नवंबर को जोधपुर आकर देखा तो मकान के मुख्य द्वार और अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अन्दर की अलमारी के ताले भी तोड़ दिये गए थे। दरवाजे भी टूटे हुए थे।

चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।
चोरी के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान।

ये जेवर चोरी

अलमारी मे रखा मे रखा सामान बिखर हुआ मिला। उनको चेक करने पर सोने के गहने पेंडेंट सेट 2 तोला, कान जोड़िया डेढ़ तोला, सोने की चैन 4 तोला, सोने के सिक्के 4 ग्राम, सोने की अगंठी डेढ़ तोला, सोने का टूटा कड़ा आधा तोला, कान के झुमके आधा तोला, नाक के रवे आधा तोला, मोती का सेट कान झुमका सहित आधा तोला, दावणा एव वेणा बाली एक सेट वजन 3 तोला। इनको मिलाकर अंदर रखे करीब 15 तोला वजनी सोने के आभूषण, 700-800 ग्राम वजनी चांदी के जेवर व 15 से 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए।

वहीं, दूसरे मामले में राजीव गांधी नगर थाना अंतर्गत ही मां वैष्णव विहार में रहने वाले जुमा खां ने रिपोर्ट देकर बताया कि वह 14 नवंबर को परिवार सहित बाड़मेर में अपने गांव गया था। घर पर कोई नहीं था। 16 नवंबर को सुबह पड़ोसियों ने सूचना देकर बताया कि आपके घर के ताले टूटे हुए हैं। इस पर आकर देखा तो अलमारी से अज्ञात चोरों ने ढाई तोला वजनी सोने के आभूषण, 35 तोला वजनी चांदी के आभूषण व 45 हजार की नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय