Home » राजस्थान » पीपलखेड़ा जंगल में छिपे 6 साइबर ठग गिरफ्तार:6 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 8 सिम कार्ड जब्त; एक आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर फरार

पीपलखेड़ा जंगल में छिपे 6 साइबर ठग गिरफ्तार:6 मोबाइल, 1 ATM कार्ड, 8 सिम कार्ड जब्त; एक आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर फरार

डीग जिले के गोपालगढ़ थाना पुलिस ने पीपलखेड़ा के जंगल में दबिश देकर 6 साइबर ठगों को पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान 1 साइबर ठग भागने में कामयाब रहा। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार हुए आरोपियों से 6 चोरी के मोबाइल, 1 ATM कार्ड और 8 सिम कार्ड जब्त किए गए हैं।

आरोपी झाड़ियों में छुप कर रहे थे ठगी

ASI राम अवतार ने बताया कि थाने से पुलिस का जाब्ता साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रवाना हुआ। पुलिस की टीम पथराली चन्दुपुरा, पीपलखेड़ा गश्त करती हुई पीपलखेड़ा के तिराहे पर पहुंची। जहां मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि 7 व्यक्ति पीपलखेड़ा के जंगल में बैठकर साइबर ठगी कर रहे हैं। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां 7 व्यक्ति झाड़ियों में बैठकर मोबाइल चलाते हुए और आपस में बात करते हुए दिखाई दिए।

1 आरोपी हुआ फरार

जैसे ही साइबर ठगों ने पुलिस को देखा तो, वह भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर 6 आरोपियों को पकड़ लिया। 1 साइबर ठग भागने में कामयाब रहा। सभी को थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो, उन्होंने अपने नाम सकील, राजेश निवासी पीपलखेड़ा, हासिम निवासी झेंझपुरी, अंकित निवासी रॉलीवास, अरबाज, वसीम निवासी रब्बाका होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी के मोबाइल, 1 ATM कार्ड और 8 सिम कार्ड जब्त किए गए।

अलग-अलग तरीके से कर रहे थे ठगी

आरोपियों के मोबाइल की तलाशी के दौरान पाया गया कि उन्होंने अपने मोबाइलों में फर्जी सिम डालकर फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाई हुई थी। जिसके जरिए वह सेक्सटॉर्शन, नौकरी लगवाने, ब्रांडेड कपड़े सस्ते दामों में बेचने सहित अलग-अलग तरीके से ठगी कर रहे थे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने ली रेंज स्तरीय अधिकारियों की मैराथन बैठक

पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक:डीजीपी ने अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तकनीकी नवाचार और जनसुनवाई पर दिए निर्देश हार्डकोर, हिस्ट्रीशीटर