Home » राजस्थान » भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी 30 नवंबर को:प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को भेजा न्योता, जाडन में बनाए जा रहे हेलीपेड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बेटे की शादी 30 नवंबर को:प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री को भेजा न्योता, जाडन में बनाए जा रहे हेलीपेड

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे श्रेयांश 30 नवंबर को उर्मिला के साथ वैवाहिक बंधन में बधेंगे। शादी की तैयारियां अभी से शुरू हो गई है। शहर के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में टेंट लगाने का काम अभी से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित भाजपा के कई केन्द्रीय और प्रदेश स्तरीय जनप्रतिनिधियों को शादी में आने का न्योता दिया है।

पाली के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में शादी को लेकर तैयार किया जा रहा टेंट।
पाली के गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में शादी को लेकर तैयार किया जा रहा टेंट।

एक पन्ने का कार्ड करवाया प्रिंट भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बेटे श्रेयांश की शादी का कार्ड भी खासा यूनीक है। महज एक पन्ने का कार्ड प्रिंट करवा कर शादी में फिजूलखर्ची नहीं करने का संदेश दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर आम भाजपा कार्यकर्ता और रिश्तेदारों को इसी कार्ड के जरिए शादी में आने का निमंत्रण दिया गया है।

VIP मेहमानों के लिए खास व्यवस्था शादी में कई VIP मेहमान भी आएंगे। उनमें से कई हेलिकॉप्टर के जरिए आएंगे। उनके लिए पाली के जाडन ओम आश्रम परिसर में हेलीपेड तैयार करवाए जा रहे है। जहां उनके हेलिकॉप्टर लैंड होंगे और फिर सड़क रास्ता से होते हुए पाली गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड विवाहित स्थल पहुंचेंगे।

पाली के गर्ल्स कॉलेज गार्डन में टेंट लगाते हुए श्रमिक।
पाली के गर्ल्स कॉलेज गार्डन में टेंट लगाते हुए श्रमिक।

गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह, बंगाली तर्ज पर सजा रहा टेंट भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बंगला सर्किट हाऊस के सामने की तरफ बना हुआ है। और उससे कुछ ही दूरी पर गर्ल्स कॉलेज है। ऐसे में गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड की सफाई करवाई गई है। वहा एक साथ 3 से 4 हजार लोग भोजन कर सके। उस हिसाब से ग्राउंड कवर कहा उसकी बाउंड्री बनाई जा रही है।

पूरा टेंट बंगाली थीम पर बनाया जा रहा है। इसके साथ ही एक बना डोम रसोई घर के रूप में बनाया जा रहा है। 30 नवम्बर की शाम को शादी का मुख्य खाना इस ग्राउंड में होगा। इसके साथ ही 29 नवंबर की शाम को संगीत प्रोग्राम भी गर्ल्स कॉलेज ग्राउंड में बने गार्डन में होगा। उसको लेकर भी टेंट लगाने की तैयारी चल रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बंगले को भी सजाया जा रहा है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के घर पर कार्ड लिखने का काम करते हुए उनके निजी सचिव।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के घर पर कार्ड लिखने का काम करते हुए उनके निजी सचिव।

शादी के कार्ड वितरण में जुटे शादी में बुलाए जाने वाले मेहमानों के लिए कार्ड लिखे जा रहे है। परिवार और कार्यकर्ताओं में कार्ड वितरण के लिए जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया है। ऐसे में इन दिनों शादी कार्ड का वितरण किया जा रहा है। पूरे शादी के प्रोग्राम पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ नजर रखे हुए है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी का कार्ड।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बेटे की शादी का कार्ड।
Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय