Home » राजस्थान » वीडियो भी वायरल, वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टाफ और पिंजरा लगाया जाएगा

वीडियो भी वायरल, वन विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर स्टाफ और पिंजरा लगाया जाएगा

जमेर वरुण सागर रोड स्थित सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र 2 के परिसर में पैंथर का मूवमेंट दर्ज हुआ है। सोमवार देर रात करीब एक बजे पैंथर सीआरपीएफ के गेट नंबर 2 के पास देखा गया। पैंथर की मूवमेंट का वीडियो वायरल हुआ है तथा सीसीटीवी कैमरे में भी नजर आया है। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

कुछ जगह पैंथर के हल्के पगमार्क भी नजर आए। पैंथर की मूवमेंट का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने सुरक्षार्थ इलाके में गश्त के लिए स्टाफ तथा पैंथर को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। साथ ही आसपास के लोगों के लिए भी चेतावनी जारी की है कि रात में पूरी एहतियात बरतें। वायरल वीडियो में रात 12:54 बजे पैंथर सीआरपीएफ गेट के पास लगे बेरिकेडिंग के पास टहलता दिखाई दिया। इससे पहले यह पैंथर इसके पास के क्षेत्र में दौड़ता हुआ दिखाई दिया।

नाइट ड्यूटी कर रहे जवानों ने भी मोबाइल फोन के कैमरे में पैंथर की गतिविधि को कैद किया। वन कर्मियों ने वीडियो देखकर पैंथर की पुष्टि की तथा सीसीएफ ख्याति माथुर और डीएफओ वीरेंद्र सिंह जोरा सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दी। डीएफओ ने बताया कि इलाके में गश्त के लिए वन कर्मियों की टीम लगा दी है तथा रात में ही पिंजरा लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ पैंथर का मूवमेंट।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय