Home » राजस्थान » विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपील विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में 4 नवंबर से चल रहा है घर-घर सत्यापन अभियान

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए मतदाताओं से सहयोग की अपील विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर में 4 नवंबर से चल रहा है घर-घर सत्यापन अभियान

भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशों के अनुपालन में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR) का कार्य 4 नवंबर 2025 से विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर (050) में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को निर्धारित समयावधि में प्रभावी रूप से पूर्ण करवाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में गठित टीमें घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रही हैं। इस प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

निर्वाचन विभाग द्वारा बीएलओ, सुपरवाइज़र, वॉलिंटियर्स, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा निकाय कार्मिकों की संयुक्त टीम गठित की गई है, जो घर-घर जाकर परिगणना प्रपत्रों का वितरण, आवश्यक सूचनाओं का संकलन एवं संग्रहण, तथा मतदाता सूची में दर्ज सभी नामों का सत्यापन एवं बीएलओ एप पर मैपिंग का कार्य कर रही है। यह कार्य 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक बीएलओ अपने भाग संख्या के अंतर्गत आने वाले सभी मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेगा।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता के दो परिगणना प्रपत्र भरे जाएंगे, जिनमें से एक प्रति बीएलओ के पास सुरक्षित रखी जाएगी तथा दूसरी प्रति मतदाता के पास संरक्षित की जानी है। परिगणना प्रपत्रों में सही एवं संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना मतदाताओं की जिम्मेदारी है, ताकि मतदाता सूची का अद्यतन समयबद्ध रूप से पूर्ण हो सके।

जागरूक मतदाता अपने विवरण स्वयं भरकर उन्हें भारत निर्वाचन आयोग की अधिकृत वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। मतदाताओं की अधिकाधिक ऑनलाइन भागीदारी से कार्य और अधिक सुलभ एवं तेज गति से संपन्न होगा।

विधानसभा क्षेत्र विद्याधर नगर के सभी मतदाताओं से विनम्र अपील है कि बीएलओ के घर आने पर आवश्यक दस्तावेज एवं सूचनाएं सहजता से उपलब्ध कराएं, तथा परिगणना प्रपत्र में सही जानकारी भरकर इस महत्वपूर्ण निर्वाचन कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें। जागरूक एवं उत्तरदायी मतदाता के रूप में आपकी सहभागिता निर्वाचन व्यवस्था को मजबूत बनाती है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त करती है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय