Home » राजस्थान » खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर हैं। इस संबंध में मंगलवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित अर्जुन मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग, राजस्थान सरकार एवं अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद् डा. नीरज के.पवन एवं जिला कलेक्टर-जयपुर जितेन्द्र कुमार सोनी ने आयोजन से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।

बैठक में अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी हासिल की और पेंडिंग कार्यों को डेडलाइन के साथ तुरंत पूरा करने के निर्देष देते हुए कहा कि 24 नवंबर को खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का भव्य उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के मुख्य मैदान पर आयोजित होगा। प्रतिभागी टीमें 22 नवंबर से जयपुर पंहुचना शुरू हो जाएंगीं। इसके लिए एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन पर खेलो इण्डिया सेंटर को इंगित करते हुए खिलाड़ि़यों को रिसीव करने और उन्हें अपने मुकाम तक पंहुचाने के लिए बसों आदि की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने और किसी को कोई परेशानी न हो, यह सुनिष्चित करने के निर्देष दिये।

बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और नगर निगम सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें तैयारियों, सुरक्षा, आवास, भोजन और प्रचार-प्रसार के संबंध में फीडबैक लिया और आवश्यक दिषा-निर्देष जारी किये गये।

आयोजन के संबंध में क्रीडा परिषद् और जिला प्रशासन व इवेंट मेनेजमेंट एजेंसी की समितियों में आपसी समन्वय के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देष दिये ताकि आपस में सुचारू रूप से कोआर्डिनेशन हो सके।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines