Home » राजस्थान » भुसावर-खेडली मोड पर पुलिस की सघन नाकाबंदी:दिल्ली घटना के बाद अलर्ट, यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे

भुसावर-खेडली मोड पर पुलिस की सघन नाकाबंदी:दिल्ली घटना के बाद अलर्ट, यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान काटे

भुसावर उपखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम पुलिस ने सघन नाकाबंदी की। नेशनल हाईवे संख्या 21 पर खेड़ली मोड़ थाना और कस्बा भुसावर में रात करीब 8 बजे वाहनों की गहनता से जांच की गई।

ये कार्रवाई दिल्ली में हाल ही में हुई कार विस्फोट की घटना के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर की गई। पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रही है।

रेंज आईजी भरतपुर कैलाश चंद विश्नोई और जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद के निर्देशानुसार पुलिस सीओ वीरेंद्र शर्मा के निकट पर्यवेक्षण में ये नाकाबंदी की गई। खेड़ली मोड़ थानाधिकारी राजेश कसाना और भुसावर थानाधिकारी रामदयाल मीणा ने बताया कि चौपहिया और दुपहिया वाहनों की सघन जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने दिया गया।

इसी दौरान, कस्बा भुसावर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान भी काटे गए। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि यह कार्रवाई भी उच्च अधिकारियों के निर्देशों पर की गई।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय