कस्बे के बड़ा मंदिर चौराहे पर मंगलवार तड़के 3:10 बजे नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन भंवरलाल चौरड़िया के व्यावसायिक कॉम्प्लैक्स में आग लग गई। आग से करीब 8-10 दुकानें चपेट में आई। दो दुकानें और कार पूरी तरह जल गई। सीसीटीवी में एक व्यक्ति हाथ में जरीकेन लेकर दुकानों के बाहर शटर पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगाते दिख रहा है।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। आग लगाने वाला व्यक्ति पूर्व चेयरमैन चौरड़िया का भाई पारसमल उर्फ पप्पू पुत्र कालूराम चौरड़िया ही निकला। जिसे पुलिस ने हिरासत में लिया। घटना के पीछे कारण भाइयों के बीच संपत्ति विवाद और पारिवारिक रंजिश बताया जा रहा है। व्यापारियों ने गारमेंट्स दुकान में 30 जबकि टेलर की दुकान में 15 लाख रुपए का नुकसान बताया है। आसींद थाना प्रभारी हंसराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने कॉम्पलैक्स मालिक व पूर्व नगरपालिका चेयरमैन भंवरलाल चौरड़िया की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश सोलंकी ने भी मौका देखा। 70 वर्षीय पूर्व नगरपालिका चेयरमैन भंवरलाल चौरड़िया ने बताया कि बड़ा मंदिर के पास दो मंजिला मकान है। ऊपर उनका परिवार रहता है। नीचे चारों तरफ दुकानें हैं। सभी दुकानें किराए पर दे रखी हैं। सुबह 3:40 बजे दुकानों से धुआं उठता देख नीचे आया तो दरबार गारमेंट्स, चेतन टेलर की दुकान और एक कार जल रही थी। घटना स्थल पर एक खाली पीपा मिला।
फुटेज में पारसमल उर्फ पप्पू लाल पुत्र कालूराम चौरड़िया लोहे के पीपा हाथ में लेकर दुकानों की शटर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाता दिख रहा है। मेरे परिवार को जान से मारने की नीयत से दुकानों में आग लगाई। दुकानें, मेरा और पूनमचंद पुत्र डालचंद चौरड़िया का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। आरोपी
^आसींद में कॉम्प्लैक्स की दुकानों और कार में आग लगाने के मामले में सीसीटीवी फुटेज देखे। फुटेज में सामने आया कि घटना में कॉम्प्लैक्स मालिक भंवरलाल चौरड़िया का भाई पारसमल उर्फ पप्पू चौरड़िया हो सकता है। पारसमल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आगजनी के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद होने की बात सामने आ रही है।






