कस्बे के गांव गांगरौली के पास मंगलवार रात एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक और राहगीर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस ने दोनों को नदबई के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भरतपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, गांगरौली निवासी मनीष (22) पुत्र राजेंद्र सिंह बाइक से गांव जा रहा था, जबकि विश्वेंद्र (20) पैदल रास्ते से गुजर रहा था। तभी तेज रफ्तार में मनीष ने विश्वेंद्र को टक्कर मार दी।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों युवकों के हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, जिनका भरतपुर में इलाज जारी है।
Author: Kashish Bohra
Post Views: 25





