जयपुर पुलिस ने एक वांटेड बदमाश को अरेस्ट किया है। वह पिछले तीन साल से फरारी काट रहा था। वारदात की फिराक में छिपकर बैठे बदमाश को कालवाड़ थाना पुलिस ने धरदबोचा। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीसीपी (वेस्ट) हनुमान प्रसाद ने बताया- वांटेड बदमाश गुमान (23) पुत्र सुवालाल उर्फ सुवाराम निवासी लालपीर की डूंगरी सांभरलेक जयपुर ग्रामीण को अरेस्ट किया गया है। साल-2022 में कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। वारंट निकलने का पता चलने पर आरोपी गुमान फरार हो गया।
पुलिस टीमों ने तलाश में उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पिछले तीन साले से वह जगह बदल-बदल कर फरारी काट पुलिस को गच्चा देता रहा। SHO (कालवाड़) नवरतन धौलिया को वांटेड बदमाश गुमान के किसी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपकर रहने का पता चला। पुलिस टीम ने मंगलवार रात घेराबंदी कर आरोपी गुमान को धर-दबोचा।





