Home » राजस्थान » जयपुर में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:4 दिन पहले सट्टा की थी कार्रवाई, 3 लाख रुपए हेराफेरी करने का आरोप

जयपुर में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:4 दिन पहले सट्टा की थी कार्रवाई, 3 लाख रुपए हेराफेरी करने का आरोप

जयपुर में गुरुवार रात एक आदेश जारी कर तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। राजस्थान पुलिस के तीनों कॉन्स्टेबल पर सट्टा कार्रवाई के दौरान 3 लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप है। मामले की जांच के एसीपी (आमेर) सुरेन्द्र सिंह राणावत को निर्देश दिए गए है।

आदेशानुसार, डीसीपी (नॉर्थ) करन शर्मा ने जयसिंहपुरा खोर थाने के कॉन्स्टेबल रमेश, ग्यारसी लाल व दिनेश सिंह को सस्पेंड कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में शिकायत मिली कि जयसिंहपुरा खोर इलाके में चार दिन पहले सट्टे की कार्रवाई की गई थी। सट्टे की कार्रवाई के दौरान तीनों जवानों ने मिलकर 3 लाख रुपए की हेराफेरी कर दी। ऐसे में तीनों को सस्पेंड कर जांच करवाई जा रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय