Poola Jada
Home » राजस्थान » एसएआर में 353 बीएलओ ने 100% फार्म भरकर डिजिटलाइज्ड किए:डेडलाइन से पहले काम पूरा करने में बाड़मेर टॉप पर, ब्यावर दूसरे, बालोतरा-जयपुर तीसरे नंबर पर

एसएआर में 353 बीएलओ ने 100% फार्म भरकर डिजिटलाइज्ड किए:डेडलाइन से पहले काम पूरा करने में बाड़मेर टॉप पर, ब्यावर दूसरे, बालोतरा-जयपुर तीसरे नंबर पर

राजस्थान में चल रहे एसएआर के तहत बीएलओ घर घर जाकर वोटर्स से फार्म भरवा रहे हैं। अब तक 353 बीएलओ ने तय समय से पहले ही अपने बूथ के 100 फीसदी वोटर्स से गणना फार्म भरवाकर निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। एसएआर के शत प्रतिशत गणना फार्म भरवाने वालों में बाड़मेर के सबसे ज्यादा 51 बीएलओ हैं। इसके बाद ब्यावर के 22, बालोतरा और जयपुर के 19-19 और धौलपुर के 18 बीएलओ ने शत प्रतिशत काम पूरा किया है।

एसएआर में शत प्रतिशत फार्म भरकर डिजिटलाइज्ड कर चुके बीएलओ में बाड़मेर जिला अब तक आगे हैं। बाड़मेर में गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र में 23, शिव में 13, बाड़मेर में 11 और चौहटन में 4 बीएलओ ने शत प्रतिशत काम पूरा कर लिया है।

100 प्रतिशत फार्म भरवाकर अपलोड करने वाले बीएलओ का जिलेवार गणित बाड़मेर में 51, ब्यावर में 22, बालोतरा और जयपुर में 19-19, धौलपुर में 18, अलवर में 15, डीडवाना कुचामन में 13, जैसलमेर, भीलवाड़ा और नागौर में 13-13, श्रीगंगानगर, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में 12-12, अजमेर में 10 बीएलओ ने एसएआर का अब तक का अपने बूथ के सभी वोटर्स के गणना फार्म भरकर अपलोड कर दिए हैं।

भरतपुर में 9, सीकर, राजसमंद, बीकानेर में 8-8, डूंगरपुर में 7, सवाई माधोपुर, उदयपुर और चूरू में 6-6, टोंक, फलोदी, कोटपूतली-बहरोड में 5-5, पाली, झुंझुनूं, जोधपुर में 4-4, सिरोही, बांसवाड़ा, सलूंबर, बूंदी, कोटा में 3-3 बीएलओ ने सभी वोटर्स के फार्म भरकर काम पूरा किया है।

हनुमानगढ़, प्रतापगढ़, दौसा, जालौर में 2-2 और डीग, बारां, करौली में 1-1 बीएलओ ने 100% फार्म भरकर डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर लिया है।

विधानसभा सीटों में गुढ़ामालानी टॉप पर, मसूदा दूसरे, शिव तीसरे और बायतू चौथे नंबर पर विधानसभा के हिसाब से देखें तो गुड़ामालानी टॉप पर हैं जहां 23 बीएलए ने सभी वोटर्स के फार्म भरे हैं। दूसरे नंबर पर ब्यावर जिले की मसूदा विधानसभा क्षेत्र है जहां 17 बीएलओ काम पूरा कर चुके हैं। तीसरे नंबर पर शिव क्षेत्र है जहां 13 बीएलओ काम पूरा कर चुे हैं। बायतू में 12 बीएलओ शत प्रतिशत काम पूरा कर चुके हैं, इस हिसाब से यह क्षेत्र चौथे नंबर पर है। बाड़मेीर विधानसभा क्षेत्र 11 बीएलओ के साथ पांचवें नंबर पर है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले- एसआईआर में बीएलओ दिन रात मेहनत कर रहे, ये हमारे अग्रिम मोर्चे के सिपाही 100 प्रतिशत काम पूरा करने वाले बीएलओ को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन सम्मानित करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने कहा कि एसआईआर में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। समय से पहले काम पूरा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 78 बीएलओ को अब तक सम्मानित किया जा चुका है। आगे सम्मान का यह सिल​सिला जारी रखा जाएगा। बीएलओ हमारे अग्रणी मोर्चे के सिपाही हैं।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

infoverse academy

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय