Home » राजस्थान » मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवती से रेप:आरोपी गिरफ्तार,गांव के ही युवक ने बनाया शिकार

मानसिक रूप से कमजोर दिव्यांग युवती से रेप:आरोपी गिरफ्तार,गांव के ही युवक ने बनाया शिकार

जोधपुर कमिश्नरेट के लूणी थाना क्षेत्र में एक विमंदित दिव्यांग युवती से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। घटना से स्थानीय लोगों में रोष है।

लूणी थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय अविवाहित युवती मानसिक रूप से कमजोर है। इस युवती के साथ गांव के ही रहने वाले एक युवक ने गुरुवार को रेप किया। परिजनों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो परिजन लूणी थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को मामला दर्ज कर लिया। लड़के के परिजन आरोपी को नाबालिग बता रहे हैं। पुलिस आरोपी की उम्र जांचने के लिए दस्तावेजों की जांच कर रही है।

लूणी थाना अधिकारी हनवंत सिंह राजपुरोहित के अनुसार इस मामले में एक आरोपी को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

37 में 21 योजनाओं में धरातल पर रुपए नहीं भेजे:1 करोड़ बच्चों, छात्राओं, महिलाओं के लिए 3 हजार करोड़ का बजट जारी, खर्च जीरो

सरकार स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, स्कूल वापसी, दाखिले के बाद बच्चों को स्कूलों में रोकने के नाम पर करोड़ों रुपए