Home » राजस्थान » जयपुर में नर्सिंग स्टूडेंट का किडनैप:रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है; 8 लाख रुपए की मांगी फिरौती

जयपुर में नर्सिंग स्टूडेंट का किडनैप:रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है; 8 लाख रुपए की मांगी फिरौती

जयपुर में नर्सिंग स्टूडेंट के किडनैपिंग का मामला सामने आया है। पिता को कॉल कर 8 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। किडनैप स्टूडेंट रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है। घटना के बाद पिता ने प्रताप नगर थाने में फिरौती के लिए किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- करौली के रहने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका 24 साल का बेटा प्रताप नगर के सेक्टर-10 में रहकर एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रेक्टिस कर रहा है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे बेटे के मोबाइल नंबर से कॉल आया। बेटा रोते हुए बोला- पापा मुझे मारा-पीटा जा रहा है। आठ लाख रुपए मांग रहे हैं।

जयपुर में बेटे के रूम पर ताला लगा मिला

फिर कॉल कट गया। दोबारा कॉल करने पर स्विच ऑफ आने लगा। फिरौती के लिए बेटे की किडनैपिंग का कॉल आने पर घबराए परिजन बेटे को ढूंढते हुए जयपुर पहुंचे। बेटे के रुम पर जाने पर लॉक लगा मिला। किसी भी प्रकार से कॉन्टैक्ट नहीं होने पर घबराए परिजन थाने पहुंचे। प्रताप नगर थाने में घटनाक्रम बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने कहा- कर्जा उतारने के लिए कॉल किया

जांच अधिकारी SI होशियार सिंह का कहना है- पुलिस जांच में किडनैप बताए जा रहे स्टूडेंट के मुम्बई होना सामने आया है। उसके ऊपर 5-6 लाख रुपए का कर्जा हो गया। कर्जा उतारने के लिए उसने पिता को कॉल किया।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

7k Network

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय