Poola Jada
Home » राजस्थान » मुख्य सचिव से राजमेक्स प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव से राजमेक्स प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास से शुक्रवार को राजस्थान महिला अधिकारी एवं कर्मचारी एकीकृत महासंघ (राजमेक्स) के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों ने महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित कार्यस्थल सुविधाओं, महिला कल्याण तथा सुधारों पर चर्चा की।

मुख्य सचिव ने प्रतिनिधिमंडल के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि राज्य सरकार महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक एवं बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तंत्र में महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर महासंघ की अध्यक्ष विजेता चारण, कोषाध्यक्ष अंजू गोयल, उपाध्यक्ष पुनीता सिंह, प्रचार सचिव कविता जोशी, विभागीय सह अध्यक्ष वंदन शर्मा सहित महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Kashish Bohra
Author: Kashish Bohra

0
0

RELATED LATEST NEWS

Poola Jada

Top Headlines

सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय गिरफ्तार

*सीकर में प्रवर्तन निदेशालय में राहत दिलाने के नाम पर 13 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी उत्तम पाण्डेय